Featured

वसंत के मौसम में बिनसर

अल्मोड़ा जिले से करीब करीब तीस किमी की दूरी पर है बिनसर. बिनसर जो कि बिनसर वन्य जीव अभ्यारण का हिस्सा है. बिनसर जहां से हिमालय की चोटियों का जादुई नज़ारा दिखता है. Binsar in Spring

समुद्र तल से 2,420 मीटर की ऊंचाई पर बसा बिनसर दुनिया के सबसे सुंदर स्थानों में है. वंसत के आगमन के साथ एक अलग किस्म की सुंगध से भर जाता है. इस मौसम में चलने वाली हवा और पेड़ पौंधों के रंग इस सुगंध और भी मादक बना देते हैं.

वंसत के इस मौसम में बिनसर की खूबसूरती और पर चार चांद लगाने का काम करते हैं सुर्ख लाल बुरुंस. Binsar in Spring

बिनसर की सुबह होती है विशाल हिमालय के दर्शन से. दूर तक फैले बादलों के बाद दिखने वाली हिमालय की लम्बी श्रृंखला बिनसर का दीवाना बना देती है.

हरी-सूखी पत्तियां, गहरे भूरे रंग की लकड़ियां और उस पर शाम की हल्की धूप में जंगल के मटमैले रास्ते यूं नज़र आते हैं जैसे उसपर सदियों से कोई चला ही न हो.

हरे पेड़ों के बीच कहीं से दिखने वाले नीले आसमान में बादलों से बनी अनेक आकृति यूं एहसास दिलाती है कि प्रकृति अपना रचा सिनेमा ख़ुद दिखाना चाहती हो और छूट देती हो कि हर कोई अपनी अपनी कहानी देख सके. Binsar in Spring

बिनसर में चलने का आनन्द अद्भुत है देखिये इन दिनों बिनसर की कुछ तस्वीरें :

फोटो : कमलेश कांडपाल
फोटो : कमलेश कांडपाल
फोटो : कमलेश कांडपाल
फोटो : कमलेश कांडपाल
फोटो : कमलेश कांडपाल
फोटो : कमलेश कांडपाल
फोटो : कमलेश कांडपाल
फोटो : कमलेश कांडपाल
फोटो : कमलेश कांडपाल
फोटो : कमलेश कांडपाल
फोटो : कमलेश कांडपाल
फोटो : कमलेश कांडपाल

मूल रूप से बागेश्वर के रहने वाले कमलेश काण्डपाल कुमाऊं क्षेत्र के जाने-माने कम्प्यूटर इंजीनियर हैं. घूमने और फोटोग्राफी के शौकीन कमलेश मोबाइल से देश- दुनिया की अद्भुत तस्वीरें साझा करते रहते हैं.

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

View Comments

Recent Posts

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

1 day ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

1 day ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

1 day ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

3 days ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

4 days ago

गौरा को किसी से शिकायत नहीं थी

गाँव में सब उसे जानते थे. कोई उस के पास सब्जी लेने आता तो वह…

6 days ago