Featured

पिंडारी, कफनी तथा सुंदरढूंगा ग्लेशियरों की सैर पर 15 सितंबर तक रोक

जिला प्रशासन ने आपदा को देखते हुए पिंडारी, कफनी तथा सुंदरढूंगा ग्लेशियरों की सैर पर रोक की अवधि बढ़ा दी है. वन विभाग ने एक सितंबर से ग्लेशियर पर लगाई रोक हटाने का निर्णय लिया था. लेकिन 29 अगस्त को मल्ला दानपुर के कुछ हिस्सों में जोरदार बारिश से और नुकसान हुआ. जिसके चलते 15 सितंबर तक रोक रहेगी.

भारी बरसात से पिंडारी ग्लेशियर जाने वाली सड़क तथा पैदल मार्ग ध्वस्त हो गए हैं. पिंडर नदी में बना पैदल पुल भी बह गया है. अधिकारियों का कहना है कि15 सितंबर के बाद लोक निर्माण विभाग की टीम मार्ग का सर्वे करेगी, उसके बाद इस मसलें पर कुछ कहा जा सकेंगा.
पिण्डारी ग्लेशियर उत्तराखण्ड के कुमाऊं मण्डल में बागेश्वर जिले में स्थित है. यहां जाने के लिये सबसे पहले हल्द्वानी पहुंचना होता है. हल्द्वानी से अल्मोडा (96 किलोमीटर), अल्मोडा से बागेश्वर (80 किलोमीटर) और बागेश्वर से सौंग (40 किलोमीटर) पहुंचना होता है.

जगह -जगह तेज बारिश के कारण पिण्डारी ग्लेशियर तक पहुँचने में कोई ना कोई समस्या बरक़रार हैं. बागेश्वर जनपद में इस बरसात में सबसे अधिक बारिश दर्ज की गयी है. पिंडारी ग्लेशियर जाने वाले ट्रैक रूट पर ग्रामीण खाती गांव तक ही बेहद मुश्किल से जा रहे हैं . द्वाली में पिंडर नदी में बना लकड़ी का पैदल पुल बह गया है. इसे अभी तक बनाया नहीं जा सका है. पैदल रास्ते भी बह गए हैं.

फुरकिया से पिण्डारी जीरो पॉइण्ट (7 किलोमीटर) यह रास्ता बुग्यालों से होकर जाता है. कहीं कहीं बडे बडे पत्थर और चट्टानें भी हैं. पिण्डारी जीरो पॉइण्ट एक भयानक भूस्खलन क्षेत्र है. इसी के मद्देनजर प्रशासन ने पिंडारी ग्लेशियर सहित उच्च हिमालयी क्षेत्र में जाने पर ऐहतियातन रोक लगाई है. शासन ने भी अलर्ट जारी किया हुआ है. पर्यटकों को सलाह है कि वह ग्लेशियर क्षेत्र में 15 सितंबर तक न जाएं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago