Featured

विलुप्ति की कगार पर पहाड़ का एक लोकदेवता

कुमाऊं के रास्तों में अनेक जगह पर आपको ऐसी टीलेनुमा आकृति मिल जायेगी जहां पर लोग आस्था के साथ पत्थर चढ़ाते हैं. क्या आप जानते हैं पहाड़ों के इस स्थानीय देवता का क्या नाम है?

कुमाऊं में इस तरह के मंदिर मुख्य रूप से मानसरोवर यात्रा के मार्ग पर पाये जाते हैं. किसी ऊँचे स्थान पर बने इन मंदिरों को मार्गदर्शक देवता का मंदिर माना जाता है. मार्गदर्शक का मतलब है रास्ता दिखाने वाला देवता. स्थानीय बोली में इस देवता को कठपतरिया देवता कहा जाता है.

कठपतरिया को ही बहुत से गांवों में इसे कठपतिया बूबू भी कहा जाता है. कठपतिया बूबू के मंदिर अधिकांशतः गांव को जाने वाले पैदल रास्ते में ऊंची चोटी पर होते हैं. इन चोटियों से एक स्थान से दूसरा स्थान आसानी से देखा जा सकता है.

कुछ गावों में कठपतिया बूबू के मंदिर में एक परम्परा यह भी देखी गयी है कि लोग जंगल को जाते समय इसमें पेड़ की छोटी टहनी रख देते जिसे आते समय उठा लेते.

हो सकता है इन्हीं स्थानीय मान्यता के कारण कैलाश मानसरोवर यात्रा के दौरान यात्रियों ने इस स्थानीय देवता को पूजना शुरू किया हो.

इसतरह का मंदिर आप चित्तई मंदिर से कुछ दूरी पर अल्मोड़ा मार्ग पर आज भी देख सकते हैं इस मंदिर में आज भी बहुत से राहगीर पत्थर चढ़ाते हैं और अपनी यात्रा के मंगलमय होने की कामना कठपतरिया देवता से करते हैं.

पहाड़ में सड़कें आने के बात कठपतिया बूबू लापता से हो गये. आज की पीढ़ी में शायद ही किसी की स्मृति में कठपतिया बूबू हों. समय के साथ पैदल मार्ग समाप्त हुए और उन्हीं के साथ समाप्त हुआ पहाड़ का एक स्थानीय देवता.

-काफल ट्री डेस्क

वाट्सएप में पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago