इतिहास

खटीमा गोलीकांड के 28 बरस

1994 के साल सितम्बर महीने की पहली सुबह थी. आज खटीमा में सरकार की गुंडागर्दी के विरोध में एक प्रदर्शन होना था. खटीमा में करीब दस हजार लोग एक जुलूस में शामिल थे. पूर्व सैनिक, छात्र, महिलायें और बच्चे सभी एक स्वर में नारेबाजी करते हुए शांतिपूर्ण ढंग से जुलूस निकाल रहे थे. एक बार थाने के सामने से जुलूस निकालने के बाद दूसरी बार जुलूस थाने के सामने से निकल रहा था.
(Khatima Goli Kand 1994)

समय 11 बजकर 17 या 18 मिनट हो चुका था. सूरज आसमान चढ़ने की कोशिश में था. पूरे जोश में नारेबाजी करते जुलूस का अगला हिस्सा तहसील तक ओर पिछला हिस्सा थाने से गुजर रहा था. अचानक जुलूस पर थाने की ओर से पत्थर बरसने लगे. अचानक हुए इस पथराव से जुलूस में शामिल लोग बिखरने लगे. इससे पहले की लोग कुछ समझ पाते गोलियों की आवाज आने लगी. सुबह 11 बजकर 20 मिनट पर शुरु हुई गोलियों की भयावह आवाज 12 बजकर 48 मिनट तक आती रही. पुलिस बगैर किसी चेतावनी के रुक-रूककर गोली चलाती गयी.      

जुलूस में शामिल सीधे-सादे पहाड़ियों को उपद्रवी बताने के लिये पुलिस ने तहसील में लगे वकीलों के टेबल आग के हवाले कर दिये. खटीमा गोलीकांड में 8 लोग शहीद हुए और सैकड़ो घायल. पुलिस ने तहसील में खड़े ऐसे निर्दोषों पर भी गोली चला दी जो अपने काम से तहसील में आये थे. घटना के कई दिन बाद तक खटीमा हल्द्वानी में कर्फ्यू लगा रहा और पुलिस जिसे मर्जी घरों से उठाती रही.
(Khatima Goli Kand 1994)

खटीमा गोलीकांड में पुलिस अपनी कारवाई को सही ठहराने के लिये अजब-ग़जब तर्क देती है. मसलन वह इस जुलूस को सशस्त्र विद्रोह बताती हुई वह पूरी घटना को जवाबी कारवाही करार देती है. अपनी रिपोर्ट में पुलिस कहती है कि महिलाओं के पास धारदार हथियार थे और पुरुषों के पास रायफल. असल बात यह है कि जुलूस में शामिल पहाड़ की महिलाओं ने अपने कमर में घास काटने वाली दंराती रखी थी और पूर्व सैनिकों ने अपने पास लाइसेंसी बंदूक. उत्तराखंड की महिलाओं की सांस्कृतिक पहचान दरांती और पूर्व सैनिकों की लाइसेंसी बंदूक उनके खिलाफ सबूत बन गयी और प्रशासन ने इस घटना को जवाबी कारवाही भी मान लिया.
(Khatima Goli Kand 1994)

घटना के 6 बरस बार हमें अपना उत्तराखंड मिला. आज जब राज्य को बने पूरे दो दशक बीत चुके हैं उस समय जैसी राज्य की स्थिति है उसकी कल्पना शायद ही किसी आन्दोलनकारी ने की हो. उत्तराखंड के इतिहास में आन्दोलन के दमन की यह घटना है. इस घटना में शहीद आन्दोलनकारियों के नाम हैं :

प्रताप सिंह
सलीम अहमद
भगवान सिंह
धर्मानन्द भट्ट
गोपीचंद
परमजीत सिंह
रामपाल
भुवन सिंह

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री फाउंडेशन

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago