हैडलाइन्स

केदारनाथ-गौरीकुंड मार्ग पर 7 सड़क निर्माण मजदूर जिन्दा दफ़न

केदारनाथ-गौरीकुंड नेशनल हाईवे पर बांसबाड़ा से करीब 500 मीटर की दूरी पर शुक्रवार दोपहर हुए दर्दनाक हादसे में सात मजदूर जिन्दा दफ्न हो गया. ऑल वेदर रोड के निर्माण के दौरान केदारनाथ-गौरीकुंड हाईवे पर पहाड़ के ऊपर से अचानक भारी मलबा आ जाने से कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए. मलबे की चपेट में आने से सात मजदूरों की दर्दनाक मौत हो गई और तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. एक मजदूर लापता बताया जा रहा है. सभी मजदूर बारामूला जम्मू-कश्मीर के रहने वाले बताए जा रहे हैं. कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है.

जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल और एसपी रुद्रप्रयाग अजय सिंह मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटे हैं. घटना के बाद केदारनाथ-गौरकुंड हाईवे बंद है. मलबे में एक जेसीबी और ट्रैक्टर भी दब गए हैं.

रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी मंगेश ने बताया कि कॉन्ट्रैक्टर पर काम कर रहे 23 मजदूरों में से 12 को बचा लिया गया है. इस पूरे मामले में मजिस्ट्रेट जांच कराई जाएगी.

निर्माण एजेंसी और ठेकेदार की लापरवाही के कारण हादसा हुआ बताया जा रहा है. गाजियाबाद की आरजीबी कंस्ट्रक्शन कंपनी यह कार्य करा रही है. सुपरवाइजर तक मौके पर नहीं थे. कितने मजदूर कार्य कर रहे है, इसकी जानकारी के लिए रजिस्ट्रर तक नहीं बनाया गया था. निर्माण ऐजेंसी व ठेकेदार के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया गया है. डीएम मंगेश घिल्डियाल के निर्देश पर दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा रहा है. घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

मलबा आने से गौरीकुंड हाईवे पर आवाजाही ठप्प हो गई है. आवागमन ठप्प पड़ने से ऊखीमठ और गुप्तकाशी का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

5 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

1 week ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

2 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

2 weeks ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

3 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

3 weeks ago