Featured

कौन कहता है उत्तराखंड में विकास नहीं हो रहा

कुछ भी वायरल हो जाने के इस युग में पिछले दिनों एक तस्वीर उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे भारत में वायरल हुई. इस तस्वीर में एक छोटी मैजिक में एक पोस्टर लगा है जिस पर लिखा है देशी शराब ठेका आना जाना फ्री. जाहिर सी बात है तस्वीर का वायरल होना भी तय था.

तस्वीर को उत्तर भारत में अलग-अलग तरीके से शेयर किया जा रहा था जिसमें कोई इसे हरियाणा, कोई उत्तर प्रदेश तो कोई उत्तराखंड की बता रहा था.

हमारी पड़ताल के दौरान यह तस्वीर उत्तराखंड की राजधानी देहरादून की निकली. पहले यह तस्वीर देखिये :

दरसल पूरा मामला कुछ इस तरह है – देहरादून के विकासनगर क्षेत्र में एक जगह है सेलाकुई. पिछले कुछ दिनों से सेलाकुई में शराब का ठेका बंद है. जानकारी के अभाव में शराब के शौक़ीन हर रोज शराब की दुकान के आगे निराश होने आ रहे थे. पास में ही सहसपुर के नये ठेके मालिक से यह निराश न देखी गयी. उन्होंने 29 अप्रैल से सेलाकुई में पड़ने वाले देशी शराब के ठेके के सामने एक वाहन खड़ा कर दिया और निराश शराब के शौकीनों को मुफ्त में यात्रा सेवा देने लगे.

कुछ दिन बाद किसी ने सोशियल मिडिया में तस्वीर डाल दी जो पहली मई से देशभर में वायरल हो गयी. बाद में किसी ने सेलाकुई थाना में इसकी रपट भी लिखा दी. पुलिस ने वाहन चालक और सहसपुर के ठेके के कर्मचारी दोनों को गिरफ्तार भी कर लिया. हालांकि शराबी सेवा के लिये किये गए इस पुण्य काम करने वालों को कानून की किस धारा के तहत गिरफ्तार किया गया है यह पता नहीं है.

हो न हो शराबी सेवा के इस पुण्य कार्य में इनकी प्रेरणा स्त्रोत उत्तराखंड सरकार ही रही होगी. जब पिछले बरस सुप्रीम कोर्ट ने राष्ट्रीय राजमार्ग और राज्य मार्ग के आस-पास शराब की दुकान बंद करने का निर्णय दिया था तब उत्तराखंड सरकार ने ही वैन में भरकर गांव-गांव शराब बेचने का पुण्य काम किया था.

अब जब सरकार गांव-गांव जाकर लोगों को पिला सकती है तो बेचारा ठेके का मलिक भी शराबियों के लिये इतना तो कर ही सकता था. हालांकि मामले ने दो-तीन दिन में रफा-दफा हो जाना है लेकिन अब लोगों को सवाल नहीं करना चाहिये कि उत्तराखंड में विकास नहीं हो रहा है.

– काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago