Featured

बाघनाथ मंदिर में सूरज की मूर्ति और सूरज के ऊंचे बूट

गर्मियों की छुट्टियां शुरू हो चुकी हैं. पहाड़ों में इन दिनों दिल्ली और अन्य बड़े शहरों के बच्चे ठंडी हवा में खूब मौज भी काट रहे होंगे. उत्तराखंड के लोग इस लिहाज बड़े सौभाग्यशाली हैं कि उनके पास अपने बच्चों को पहाड़ों में बिना टिकट दिखाने को बहुत कुछ है.

जंगल हैं, पेड़ हैं, नदियां हैं और मंदिर हैं. इन सबसे जुड़ी बहुत आकर्षक कहानियां और किस्से हैं. इनकी परम्पराओं और मान्यताओं से जुड़ा एक लम्बा इतिहास हमारे पास है. मंदिरों में रखी मूर्तियों का अपना एक इतिहास है उनकी अपनी एक विशेषता है जो हमारे बच्चों को किताबों में कहीं नहीं मिल सकती.

आज पढ़िये उत्तराखंड में सूर्य की मूर्ति की विशेषताएं. बाघनाथ मंदिर परिसर में रखी सूर्य की मूर्ति पर अशोक पांडे का लिखा एक लेख :

चित्रों-मूर्तियों में अमूमन सूर्य को उसके इन्द्रधनुष के रंगों के प्रतीक सात घोड़ों वाले रथ पर सवार दिखाया जाता है. कहीं कहीं उसके दोनों हाथों में तलवारें भी होती है जिनकी मदद से वह अंधेरी शक्तियों को नष्ट करता है.

अनेक पुरानी प्रतिमाओं में उसे ऊंचे बूट और लहरदार अंगवस्त्र पहने हुए दिखाया गया है. इनमें उसके मस्तक पर रत्नजड़ित मुकुट और हाथों में कमल दिखाए जाने की परम्परा है. कोणार्क के सूर्य मंदिर में ऐसी विश्वविख्यात प्रतिमा है. कुमाऊँ के जागेश्वर में स्थित म्यूजियम में भी एक ऐसी ही अतीव सुन्दर प्रतिमा प्रदर्शित है.

ठीक ऐसी ही एक और दुर्लभ प्रतिमा कुमाऊँ के ही बागेश्वर कस्बे में मौजूद बाघनाथ मंदिर परिसर में देखने को मिलती है जिसकी फोटो आप देख रहे हैं.

फोटो : अशोक पांडे

निरन्तर यात्रारत रहने के प्रतीक सूर्य के ये मजबूत, कलात्मक और सुन्दर जूते सूर्य के देवता स्वरूप को मेहनतकश आदमी की सादगी बख्शते हैं. सूर्य के ये जूते मुझे बहुत अच्छे लगते हैं इसीलिये मैं सूर्य को दुनिया भर के यात्रियों-ट्रेकरों का देवता भी मानता हूँ!

-काफल ट्री डेस्क

वाट्सएप में पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

4 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

4 weeks ago