साभारwww.zeebiz.comफोटो
उधमसिंह नगर क्षेत्र में 30 एकड़ जमीन पर एक धूप, अगरबत्ती जैसे सुगंधित उत्पादों के विनिर्माण के लिये ‘एरोमा पार्क’ स्थापित किया जायेगा जिसमें 500 करोड रूपये तक का निवेश होगा और करीब 5000 लोगों को रोजगार मिलेगा. इस संबंध में एक प्रस्ताव को गुरूवार को यहां मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की अध्यक्षता में हुई राज्य मंत्रिमंडल की बैठक में मंजूरी दी गयी. साथ ही पर्यटन, इलेक्ट्रिक वाहन, बायोटेक्नोलॉजी सेक्टर में उद्योगों को आकर्षित करने का रास्ता साफ हो गया है.
विश्व पर्यटन दिवस पर राज्य की पर्यटन नीति में भी संशोधन को मंजूरी देते हुए इसमें 28 तरह के विषयों को शामिल किया गया है. होटल, मोटल, फलोटिंग रिजॉर्ट, योग, आयुर्वेद रिजॉर्ट, स्वास्थ्य रिजॉर्ट और अन्य क्षेत्रों को शामिल करते हुए उनमें निवेश करने वाली इकाइयों को भी छूट उपलब्ध कराई जाएगी.
सरकार ने विश्व पर्यटन दिवस पर राज्य की पर्यटन नीति में भी संशोधन को मंजूरी देते हुए इसमें 28 तरह के विषयों को शामिल किया गया है. होटल, मोटल, फलोटिंग रिजॉर्ट, योग, आयुर्वेद रिजॉर्ट, स्वास्थ्य रिजॉर्ट और अन्य क्षेत्रों को शामिल करते हुए उनमें निवेश करने वाली इकाइयों को भी छूट उपलब्ध कराई जाएगी.
वहीं प्रदेश के लिए मंजूर की गई नई बायोटेक्नोलॉजी नीति में शोध कार्यों को प्रोत्साहित करने के लिए पांच करोड़ का फंड तैयार होगा. पांच करोड रूपये के फंड की व्यवस्था को मंजूरी देने के अलावा कौशल विकास प्रश़िक्षण में 1000 प्रशिक्षणार्थियों का भुगतान भी सरकार द्वारा करने का फैसला किया गया. इसमें शोधार्थियों को पहले चरण में पांच लाख और दूसरे चरण में एक साल तक 25 लाख रुपये मिल सकेंगे.
उत्तराखंड इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण नियमावली 2018 को भी राज्य मंत्रिमंडल ने मंजूरी दे दी है जिसके तहत ब्याज छूट, बिजली शुल्क छूट, प्रतिपूर्ति छूट इत्यादि के अलावा पहले एक लाख खरीददारों को शत प्रतिशत मोटर वाहन शुल्क में भी छूट दी जाएगी. राज्य मंत्रिमंडल ने सितारगंज चीनी मिल को भी सार्वजनिक-निजी भागीदारी (पीपीपी) के तहत चलाने का फैसला किया है.
काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें
छूट जाता है सब-कुछ छूट जाता है सब-कुछ, पर घर छूटता नहीं... इस बात पर…
एक ऐतिहासिक यात्रा : कृषि, विज्ञान और किसानों के सपनों की कहानी (Pantnagar University Green…
मनुष्य होने का मतलब क्या है? एआई से पूछें? लगता तो ऐसा ही है कि…
विनोद कापड़ी द्वारा निर्मित चर्चित फ़िल्म पायर "चिता" पूरे देश में रिलीज गई है. 26…
पिछली कड़ी : धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’ डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया की पुस्तक, "द कुमाऊं…
पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…