Featured

सोलह सालों में बारह गुना हो गई उत्तराखंड में शराब से सरकार की आमदनी

पव्वे पर भारी छूट का मौसम

फरवरी का महीना आधा बीत चुका है और भारत भर में शराब की दुकानों के बाहर पव्वे पर भारी छूट वाले विज्ञापन लटक चुके हैं. जाहिर है उत्तराखंड जिसकी कुल आय का 18 से 19% हिस्सा शराब से आता है वहां भी इस तरह के विज्ञापन राज्य भर में देखे जा सकते हैं.

विधानसभा चुनाव में जब भाजपा के प्रत्याशी चुनाव प्रचार के लिये लोगों के बीच गये तो महिलाओं के वोट भुनाने के लिये शराब से आय को कम करना उनके भाषणों का हिस्सा भी था.

ताज़ा आंकड़े

सरकार द्वारा जारी किये गए आर्थिक सर्वेक्षण के मुताबिक़ साल 2001-02 में उत्तराखंड की राजस्व आय में सरकार ने शराब से आय का लक्ष्य 222.38 करोड़ रखा था.

2018-19 में यह लक्ष्य 2650 करोड़ किया गया. सरकार ने हर साल दस प्रतिशत से ज्यादा की वृद्धि दर के साथ शराब से आय के लक्ष्य को बढ़ाया है.

2000 से अब तक एक भी सरकार ऐसी नहीं है जिसने शराब से अपनी आय के लक्ष्य को कम किया हो.

साल 2013-14 तक लगभग हर साल उत्तराखंड की सरकार शराब से अपनी आय के लक्ष्य से अधिक प्राप्त करती थी. इसके कारण सरकार की आलोचना की जाने लगी. सरकार ने आलोचना से बचने का एक शानदार तिकड़म निकाली.

सरकार शराब से अपनी आय के लक्ष्य को चौदह प्रतिशत तक बढ़ाकर रखने लगी. जिससे आंकड़ों में दिखने लगा कि सरकार शराब से अपनी लक्षित आय भी प्राप्त नहीं कर पा रही है. जबकि स्थिति उलट है.

घाटे में होने के बावजूद सरकार की शराब से आय हमेशा पिछली बारी से दस प्रतिशत ज्यादा रही है.

उत्तराखंड में अब शराब से लक्षित आय पूरा करने का जिम्मा जिलाधिकारी के जिम्मेदार कन्धों पर है. इस वर्ष शराब से सर्वाधिक आय हरिद्वार के जिलाधिकारी को करनी है.

वर्तमान सरकार ने शराब की दुकानों के समय में परिवर्तन जैसे बड़े ढ़ोंग भी रचे.

मुख्यमंत्री ने स्वयं नशाखोरी के विरोध में न जाने कितने झंडे लहराये लेकिन वास्तविकता यह रही कि नवम्बर 2018 तक सरकार को शराब से 1934 करोड़ रुपये मिल चुके हैं.

[वाट्सएप में काफल ट्री की पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें. वाट्सएप काफल ट्री]

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago