हैडलाइन्स

टैगोर सांस्कृतिक समरसता पुरस्कार घोषित

वर्ष 2014, 2015 और 2016 के लिए टैगोर सांस्कृतिक समरसता पुरस्कार घोषित कर दिए गए. ये पुरस्कार क्रमशः मणिपुर नृत्य के महान कलाकार श्री राजकुमार सिंहाजित सिंह, छायानट (बांग्लादेश का सांस्कृतिक संगठन) और भारत के महान मूर्तिकार श्री राम वनजी सुतार को दिया जा रहा है.

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में निर्णायक मंडल ने यह फैसला किया है. निर्णायक मंडल में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति श्री रंजन गोगोई, श्री एन. गोपालास्वामी और डॉ. विनय सहस्रबुद्धे शामिल हैं. निर्णायक मंडल ने 24 अक्टूबर, 2018 को हुई विस्तृत चर्चा के दौरान एक मत से निर्णय किया कि श्री राजकुमार सिंहाजित सिंह, छायानट और श्री राम वनजी सुतार को क्रमशः वर्ष 2014, 2015 और 2016 के लिए टैगोर पुरस्कार प्रदान किए जाएं.

इस वार्षिक पुरस्कार को भारत सरकार ने गुरुदेव रबिन्द्रनाथ टैगोर की 150वीं जयंती के दौरान शुरू किया था.

पहला टैगोर पुरस्कार 2012 में भारत के महान सितारवादक पंडित रविशंकर को और दूसरा पुरस्कार 2013 में श्री जुबीन मेहता को प्रदान किया गया. पुरस्कार में एक करोड़ रुपये की धनराशि, प्रशस्तिपत्र, पट्टिका और पारंपरिक दस्तकारी/हथकरघा से बना उत्कृष्ट उपहार प्रदान किया जाता है. यह पुरस्कार राष्ट्रीयता, नस्ल, भाषा, जाति, आस्था या लिंग से इतर हर व्यक्ति के लिए खुला है.

 

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

4 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

1 week ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

2 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

2 weeks ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago