Featured

धारचूला के रं लोगों से सीखना चाहिए अपनी भाषा बोली का सम्मान करना

कोई भी संस्कृति अपनी भाषा बोली को संरक्षित किये बगैर लम्बे समय तक जीवित नहीं रह सकती. यह बात छोटी आबादी वाली जनजातियों के सन्दर्भ में और भी अधिक महत्वपूर्ण हो जाती है. अपनी भाषा बोली के प्रति जब तक सम्मान न हो यह कार्य असंभव है. आज उत्तराखंड के धारचूला से एक बेहद उत्साहवर्धक समाचार आया है. Rung Endeavour towards Saving Language

धारचूला के समीप स्थित रं घाटियों में रहने वाले रं समुदाय ने आज यानी 10 जनवरी को अपनी भाषा बोली रं-लो (या रं ल्वो, या रं ल्वू) के सम्मान में पहली बार रं ल्वो दिवस मनाया है. Rung Endeavour towards Saving Language

ज्ञातव्य है कि रं ल्वो की कोई लिपि अब तक तैयार नहीं हुई है. इस कार्य को करने हेतु युवाओं और अध्येताओं को प्रेरित करने के उद्देश्य से नेपाल के रं गाँव छांगरू के निवासी श्री नन्दन सिंह लाला ने एक कोष की रचना की थी.

इस मौके पर धारचूला में एक समारोह आयोजित किया गया. रंल्वो ज्या नाम के इस समारोह में तीनों रं घाटियों – व्यांस, चौंदास और दारमा – के निवासियों द्वारा झांकी का भी आयोजन किया.

आज मनाये गए रंल्वो ज्या की झलक
आज मनाये गए रंल्वो ज्या की झलक
आज मनाये गए रंल्वो ज्या की झलक

इस अवसर पर सत्यवान कुटियाल ने रंल्वो ज्या का संक्षिप्त परिचय देते हुए श्री नन्दन सिंह लाला को याद किया है, जो कि उनके थंमी अर्थात मामा लगते थे.

10 जनवरी को रं कल्याण संस्था धारचूला इकाई के तत्वावधान में मेरे थंमी स्व श्री नन्दन सिंह लाला जी के जन्मदिन पर प्रंथम रं ल्वो दिवस का आयोजन  विलुप्त हो रही रं बोली को समृद्ध करने की दिशा में एक सराहनीय पहल है.

रं संस्कृति के मर्मज्ञ  सही अर्थों में इसके पोषक और संवाहक स्व श्री जवाहर सिंह नबियाल जी के सहपाठी रहे लाला जी ने श्री जवाहर सिंह नबियाल जी के रं संस्कृति के प्रति लगाव की भावना  से अनुप्राणित होकर 1986 में रं लिपि तैयार करने वाले भाषाविद को एक लाख रूपया और इसके प्रचार-प्रसार के लिए दस हजार रूपया व्यवस्थित कर तत्समय धारचूला में आयोजित भव्य समारोह में प्रदान किया.

स्व नन्दन सिंह लाला

एक सरल और सहज व्यक्तित्व के स्वामी मेरे थंमी मानते थे कि हमारी बोली में ही हमारी अस्मिता का वास है इसलिए हमारी पहचान को अक्षुण्य बनाये रखने के लिए बोली को विलुप्त होने से बचाना प्रत्येक रं का दायित्व होना चाहिए. कहते थे यदि हमने अपनी बोली के संरक्षण के लिए यथोचित पुरुषार्थ नहीं किया तो आज हमारी बोली का जो अंश धरातल में दिखाई पड़ रहा है कल रसातल में जाने में देर नहीं लगेगी.

यदि हमको रं ल्वो को पुष्पित और पल्लवित होते देखना है तो “ग्वो मुरालइ रक च्यामो, बिला मुरालइ गुं चमो” (अर्थात बाढ़ के आने से पहले बन्धा और बिल्ली के आने से पहले खिड़की बना लेने चाहिए) की उक्ति को आत्मसात कर सजग रहना होगा.

आज मनाये गए रंल्वो ज्या की झलक
आज मनाये गए रंल्वो ज्या की झलक
आज मनाये गए रंल्वो ज्या की झलक
आज मनाये गए रंल्वो ज्या की झलक
आज मनाये गए रंल्वो ज्या की झलक
आज मनाये गए रंल्वो ज्या की झलक
आज मनाये गए रंल्वो ज्या की झलक

आज थंमी के मुंह से निकले रं बोली के लिए निकले उदगार को स्मरण कर उनके रं बोली के प्रति पवित्र प्रेम की भावना को नमन करता हूँ. साथ ही थंमी के जन्मदिन को रं ल्वो दिवस के रूप में मनाये जाने पर लाला परिवार अभिभूत है. इस हेतु लाला परिवार रं कल्याण संस्था धारचुला इस समारोह के सफलता की कामना कर ह्रदय की गहराइयों से आभार व धन्यवाद व्यक्त करता है.

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

यह भी पढ़ें: रं समाज का श्यंठंग त्यौहार एवं सभा

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

4 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

4 weeks ago