हैडलाइन्स

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखण्ड के नए मुख्यमंत्री

कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही उत्तराखंड के 12 वें मुख्यमंत्री होंगे. सोमवार शाम को प्रदेश मुख्यालय में हुई भाजपा विधायक दल की बैठक में धामी को फिर से नेता चुना गया. 21 वर्ष की आयु के उत्तराखंड में यह पहला अवसर है, जब विधानसभा चुनाव में पराजित होने के बावजूद किसी नेता को फिर से मुख्यमंत्री बनाया जा रहा. केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी विधायक दल की बैठक में उपस्थित रहे. उत्तराखंड चुनाव प्रभारी रहे केंद्रीय मंत्री प्रहलाद जोशी, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक, लोकसभा सदस्य अजय टम्टा, महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह, तीरथ सिंह रावत, राज्यसभा सदस्य व भाजपा के राष्ट्रीय मीडिया प्रमुख अनिल बलूनी, राज्यसभा सदस्य नरेश बंसल भी इस अवसर पर उपस्थित रहे. (Pushkar Singh Dhami )

जुलाई 2021 में पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के सबसे युवा मुख्यमंत्री बनाये गए थे. तब पुष्कर सिंह धामी उधमसिंह जिले के खटीमा से दूसरी दफा विधायक चुने गए थे.16 सितंबर 1975 को सीमांत पिथौरागढ़ जिले के टुंडी गांव में पुष्कर सिंह धामी का जन्म हुआ. पुष्कर सिंह धामी के पिता सेना में रह चुके हैं. धामी ने मानव संसाधन प्रबंधन और औद्योगिक संबंध में मास्टर्स किया है.

हालाँकि हाल ही में संपन्न हुए विधानसभा चुनाव में वे अपनी सीट से चुनाव हार गए थे. लेकिन पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन पर पुनः भरोसा जताया है. केंद्रीय पर्यवेक्षक के रूप में उत्तराखंड पहुँचे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि पुष्कर सिंह धामी ने पिछले छह महीने में शानदार काम किया था.

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तराखंड में 70 में से 47 सीटों पर जीत हासिल कर बहुमत हासिल किया था. कांग्रेस को सिर्फ़ 19 सीटें ही मिल पाई. हालाँकि 2017 के मुक़ाबले भाजपा को कम सीटें हासिल हुई हैं.

पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री होंगे. धामी जल्द ही पद और गोपनीयता की शपथ लेंगे.

पुष्कर सिंह धामी रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बेहद करीबी माने जाते हैं. राजनीतिक क्षेत्र में भगत सिंह कोश्यारी पुष्कर सिंह धामी के गुरु माने जाते हैं. पुष्कर सिंह धामी पूर्व में भगत सिंह कोशियारी के ओएसडी भी रहे हैं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

पंतनगर विश्वविद्यालय: हरित क्रांति की वह कहानी, जिस ने भारत के गाँवों की तस्वीर बदल दी

एक ऐतिहासिक यात्रा : कृषि, विज्ञान और किसानों के सपनों की कहानी (Pantnagar University Green…

19 hours ago

मशीन को मनुष्य बनाते मनुष्य (`वी वर हियर’ ऐज़ ‘ह्यूमंस इन द लूप’!)

मनुष्य होने का मतलब क्या है? एआई से पूछें? लगता तो ऐसा ही है कि…

22 hours ago

उत्तराखंड के पहाड़ों का कटु सत्य है पायर “चिता”

विनोद कापड़ी द्वारा निर्मित चर्चित फ़िल्म पायर "चिता" पूरे देश में रिलीज गई है. 26…

3 days ago

डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया: उत्तराखंड के इतिहास, समाज और अर्थव्यवस्था को समझने की एक दृष्टि

पिछली कड़ी : धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’ डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया की पुस्तक, "द कुमाऊं…

3 days ago

पहाड़ का वह बूढ़ा पिता

पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…

2 weeks ago

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

3 weeks ago