Featured

एक निशाने में सात बाघ ढेर करने वाली पहाड़ी फसक

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये क्लिक करें – Support Kafal Tree

पहाड़ में एक शब्द प्रचलित था काना खुरो. काना खुरो अव्वल दर्जे के गपोड़ियों के लिये प्रयोग किया जाने वाला शब्द है. काना खुरो का शब्दिक अर्थ हुआ एक शॉट में कान और पैर का निशाना साध लेने वाला. सात बाघों को एक साथ ढेर करने वाली एक फसक कुछ इस तरह है.
(Pahadi Gossip Story)

एक बार एक आदमी हरिद्वार की यात्रा पर गया. हर बात पर झूठ बोलने वाले इस आदमी के बारे में उसके गांव के लोगों को उम्मीद थी कि गंगा नहाने के बाद वह झूठ बोलना बंद कर देगा. जब आदमी घर लौटा तो उसके दोस्त और रिश्तेदार उसके घर आये और उससे उसकी यात्रा के विषय में सवाल करने लगे. आदमी ने अपनी गप्प शुरू की.

यात्रा में तो कोई ख़ास दिक्कत नहीं हुई सिवा एक जंगल के जहां उसने सात बाघ एक साथ देख लिये. डर तो तब और बढ़ गया जब सातों बाघ की नजर मुझ पर पड़ी. अब बाघ मेरी ओर आने लगे. बाघ देखकर मैं झट से रास्ते के किनारे लगे एक ऊंचे पेड़ पर चढ़ गया.
(Pahadi Gossip Story)

अब सारे बाघ उस पेड़ के नीचे आ गये जिस पेड़ पर मैं चढ़ा हुआ था. बाघों ने जब देखा की मैं तो उनकी पहुंच से बड़ी दूर हूं तो उन्हें बड़ा गुस्सा आने लगे. और लगे बाघ जोर-जोर गुर्राने. कभी कोई उछलता तो कभी कोई गुस्से से गुर्राने लगता. पर बाघ मेरा कुछ बिगाड़ न सके.

तभी एक बाघ दूसरे बाघ के सिर पर सीधा खड़ा हो गया. उसके ऊपर दूसरा फिर तीसरा और इस तरह सातवां बाघ कुछ ऊंचाई पर पहुंच सका. पर मैं अब भी उनकी पहुंच से बाहर था. खूंखार हो चुके बाघों को देखकर मेरे शरीर से पसीने की मोटी-मोटी धार बहने लगी.

अब बाघ मेरे पसीने की धार के सहारे ऊपर चढ़ने लगा. अचानक मेरे दिमाग में एक विचार आया और मैंने तुरंत अपनी कमर से खुकरी निकाली और पसीने की धार काट दी. सारे के सारे बाघ नीचे गिर गये और वहीं सब खत्म. अब मैंने अपनी यात्रा आराम से फिर शुरू की.  
(Pahadi Gossip Story)

काफल ट्री फाउंडेशन

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

1 week ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

1 week ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

1 week ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago