Featured

उत्तराखंड में स्थित नारद मुनि की तपस्थली

बद्रीनाथ धाम के पास स्थित नारद कुंड से अधिकाँश लोग परिचित हैं. बद्रीनाथ यात्रा के दौरान इस कुंड के विषय में माना जाता है कि इसमें स्नान करने से पुण्य प्राप्ति होती है. यह भी माना जाता है कि इस नारद कुंड से 8वीं शताब्दी के आस-पास नारद कुण्ड आदि शंकराचार्य ने 1 मीटर लंबी शालिग्राम से निर्मित मूर्ति को निकाला था.
(Narad Ganga & Narad Kund)

उत्तराखंड में ही नारद मुनि की तप्त स्थली भी है. उत्तरकाशी जिले में एक गांव है बनास. इस गांव से यमुना नदी की एक सहायक नदी नारद गंगा भी निकलती है. नारद गंगा नदी पर गर्म जल कुंड के अतिरिक्त झरना भी स्थित है.

युमनोत्री धाम यात्रा का एक महत्वपूर्ण पड़ाव है नारद चट्टी. नारद चट्टी हनुमान चट्टी से 4 किमी की दूरी पर है. नारद चट्टी, हनुमान चट्टी और फूल चट्टी के बीच में पड़ने वाला एक पड़ाव है. नारद चट्टी के पास ही नारद गंगा की जलधार यमुना नदी से मिलती है.
(Narad Ganga & Narad Kund)

यह मान्यता है कि नारद मुनि चार धाम यात्रा पर निकले तो उन्होंने यहीं तप किया था. उनके तप के बल से ही यहां दो जलधारा निकली जिसमें एक गर्म और दूसरी ठंडी जलधारा थी. तभी से इस जलधारा का नाम नारद गंगा रखा गया.

अमर उजाला की एक खबर के अनुसार स्थनीय पुरोहित पवन प्रकाश उनियाल के अनुसार इसी स्थान पर बालक ध्रुव को भगवान के दर्शन का वरदान मिला था. उनके अनुसार बनास गांव भागवत गीता में वृन्दावन के रूप में जाना जाता था.

यहां प्रत्येक वर्ष नारद जयंती बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाई जाती है. इस दिन यहां स्थित नारद मुनि के मंदिर में भव्य पूजा पाठ के बाद भंडारे का आयोजन किया जाता है.
(Narad Ganga & Narad Kund)

संदर्भ: अमर उजाला में प्रकाशित 2018 की रपट

काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

4 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

4 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

4 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

1 month ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

1 month ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

1 month ago