हैडलाइन्स

कफल्टा हत्याकांड को याद किया जाना आज भी क्यों जरूरी है

जब कभी कफल्टा हत्याकांड 1980 की बात होती है तो ठीक-ठाक बुद्धिजीवियों का भी यह मत होता है कि जो हुआ वह बुरा हुआ पर इतने साल बाद इस पुरानी बात को याद करने का कोई मतलब नहीं है. सवर्णों के बीच तो यह बात एक घोषित तथ्य के रूप में चलती है कि कफल्टा हत्याकांड क्रिया की प्रतिक्रिया थी. एक वर्ग ऐसा भी है जो मानता है कि अब कफल्टा हत्याकांड की बात नहीं कहा जाना चाहिये क्योंकि ऐसा यानी की जातिगत भेदभाव नहीं होता. इन सभी सवालों से मिलकर एक सवाल जो बनता है कि हर साल कफल्टा हत्याकांड को याद किये जाने की जरूरत क्या है?
(Kafalta Massacre 1980)

कफल्टा हत्याकांड 14 लोगों को जिंदा जला देने तक की बात नहीं है यह बात है 14 ऐसे लोगों की निर्मम हत्या की जिन्होंने अपने संवैधानिक अधिकारों के लिये आवाज उठाई , यह बात है 14 ऐसे लोगों की निर्मम हत्या जिन्होंने अपने संवैधानिक अधिकारों के लिये लड़ाई लड़ी यह बात 14 ऐसे लोगों की निर्मम हत्या जिन्होंने अपने संवैधानिक अधिकारों के लिये अपनी जान दे दी. क्या 14 ऐसे लोगों को बार-बार याद नहीं किया जाना चाहिये?

क्या आज उत्तराखंड में जातिगत भेदभाव की घटना नहीं होती? जातिगत भेदभाव का विरोध करने वालों को गालियाँ नहीं दी जाती? जब सबकुछ सही है तो कफल्टा हत्याकांड को धमकी भरे लहजे में आज भी क्यों इस्तेमाल किया जाता है?      
(Kafalta Massacre 1980)

हाल ही में अल्मोड़ा जिले में एक दुल्हे को विवाह के समय घोड़ी चढ़ने से रोकने की खबर अखबारों में छाई रही. दर्शन लाल के पुत्र विक्रम कुमार कफल्टा हत्याकांड में पीड़ित परिवार के नातेदार हैं. 1980 में हुआ कफल्टा हत्याकांड में पीड़ित उस परिवार के सदस्य थे जिनके पूर्वज हरकराम आर्य 1942 में भारत छोड़ो आन्दोलन के समय 18 महीने जेल में रहे. फिर 1947 के बाद 1980 तक दलितों को क्या मिला और 1980 के घृणित हत्याकांड के बाद 2022 तक सवर्णों के जातीय दंभ में कितनी कमी आई?        

आज़ादी के इतने सालों बाद भी जब एक गांव की तीसरी पीढ़ी अपनी आज़ादी के अधिकारों के लिये लड़ रही है तब हर साल कफल्टा हत्याकांड को याद किये जाने की जरूरत है. जरूरत है 14 लोगों को सम्मानपूर्वक याद करने की जिन्होंने अच्छे भविष्य के लिये अपनी जान की भी परवाह नहीं की.    
(Kafalta Massacre 1980)

उत्तराखंड में हाल के वर्षों हुई दलित उत्पीड़न की घटनायें:

नैनीताल के ओखलकांडा में दलित भोजन माता का बनाया खाना खाने से इनकार
नैनीताल में सवर्णों ने दलित ग्राम प्रधान की गाड़ी पंचर की और दलितों का सामान नहीं उतरने दिया
चम्पावत में दलित भोजन माता के हाथों बना मिड डे मील बहिष्कार मामला
टिहरी में दलित युवक की हत्या अपवाद नहीं है
उत्तराखंड में लोगों के लिये दलित हत्या कोई बड़ी बात नहीं है

-काफल ट्री फाउंडेशन

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

कुमाऊँ की विलुप्त होती जन्माष्टमी पट्ट-चित्र परम्परा

कुमाऊँ में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी केवल भगवान कृष्ण के जन्म का धार्मिक पर्व नहीं रही है,…

2 weeks ago

बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की संकल्पना’ का वैचारिक आधार

पिछली कड़ी : पहले समाज बदलो, राज्य अपने आप सार्थक हो जाएगा : इंद्र सिंह नयाल इन्द्र…

3 weeks ago

आकर्षक कलेवर में आंचलिक परिवेश की किताब “टुकड़ा-टुकड़ा जिंदगी”

पूरी तरह आंचलिक परिवेश में तैयार, "टुकड़ा टुकड़ा जिंदगी" वरिष्ठ इतिहासकार डॉ निर्मल जोशी की नव प्रकाशित…

3 weeks ago

भूख न तीस न डर न फिकर छ्, मुट्ट बोटीं छन कसीं कमर छ्

ये सितंबर 1994 की सुबह थी जब खटीमा में पूर्व सैनिकों का जुलूस निकल रहा था. पूर्व…

3 weeks ago

उत्तराखण्ड के सरोवर

उत्तराखण्ड को सामान्यतः हिमालय, नदियों, झरनों और जलधाराओं की भूमि के रूप में जाना जाता है. किंतु…

3 weeks ago

दौड़ता अल्मोड़ा : फ़ोटो निबंध

पिछले 3 सालों से अल्मोड़ा के कुछ जागरूक युवा अल्मोड़ा मानसून मैराथन का आयोजन कर रहे हैं,जिसमें…

3 weeks ago