हैडलाइन्स

कॉमनवेल्थ गेम्स में छाई उत्तराखंड की स्नेह राणा

राष्ट्रमंडल खेल में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने अपना मैडल पक्का कर लिया है. राष्ट्रमंडल खेल में अब तक खेले गये सभी मैच में अविजित रही इंग्लैंड की टीम को सेमीफाइनल मुकाबले में हरा कर भारतीय महिला टीम ने फाइनल में अपना स्थान पक्का किया.
(Indian Cricket Team Commonwealth Games 2022)

सेमीफाइनल में भारतीय महिला टीम ने पहले खेलते हुये इंग्लैंड की टीम के सामने 164 रनों का लक्ष्य रखा. भारतीय खिलाड़ी स्मृति मंधाना ने 32 गेंदों में 61 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. इंग्लैंड की पारी के दौरान एक समय लग रहा था की इंग्लैंड आसानी से इस लक्ष्य को हासिल कर लेगी.

भारतीय कप्तान ने 18वां ओवर ऑलराउंडर खिलाड़ी स्नेह राणा को दिया. स्नेह राणा ने टाइड गेंदबाजी करते हुये मात्र 3 रन दिये. स्नेह राणा के इस ओवर के बाद मैच में भारत के लिये उम्मीद जगी. जब आखिरी ओवर में इंग्लैंड को जितने के लिये 14 रनों की जरुरत थी तब गेंद एक बार फिर स्नेह राणा के हाथों में थी. स्नेह राणा ने सटीक ओवर डालकर भारत को विजयी बनाया. मैच में स्नेह राणा ने 2 महत्वपूर्ण विकेट लिये और सबसे महत्वपूर्ण ओवर भी किये.
(Indian Cricket Team Commonwealth Games 2022)

राइट आर्म ऑफ ब्रेक बॉलर और दाएं हाथ की बल्लेबाज देहरादून की रहने वाली स्नेह राणा ने  2014 में वन डे और टी-20 करियर की शुरुआत श्रीलंका के खिलाफ की. 2016 तक स्नेह राणा ने भारत की तरफ से 7 वन डे और 5 टी-20 मैच खेले. इसके बाद तो स्नेह को अगले पांच साल तक टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला. 2021 में स्नेह ने भारतीय टीम में अपनी दमदार वापसी की.

इसके बाद स्नेह राणा लगातार भारतीय टीम का हिस्सा रही और भारत के लिये कई महत्त्वपूर्ण परियां स्नेह राणा ने खेली. इंग्लैंड के खिलाफ़ स्नेह राणा की यह दूसरी यादगार पारी है इससे पहले स्नेह राणा तब पहली बार खबरों में आई थी जब अपने डेब्यू टेस्ट में आठवें नंबर पर बैटिंग करते हुये वह 80 रन बनाकर नाबाद लौटीं. राणा और तानिया भाटिया के बीच नौवें विकेट के लिए हुई 104 रन की पार्टनरशिप की थी. स्नेह राणा की 195 मिनट की इस पारी को महिला क्रिकेट की सबसे ख़ास पारियों में गिना जाता है.
(Indian Cricket Team Commonwealth Games 2022)

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री फाउंडेशन

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

पहाड़ का वह बूढ़ा पिता

पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…

1 day ago

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

6 days ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

6 days ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

6 days ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

1 week ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

1 week ago