Featured

होली के दिन बनता है विश्व का सर्वश्रेष्ठ शिकार-भात

होली के आखिरी दिन पुरुषों के भोजन एवं पेय की एक मौखिक पुस्तक कई वर्षों से चली आ रही है. यह पुस्तक किसी ने न लिखी है न पढ़ी है इसके बावजूद होली की इस पुस्तक के नियमों का पालन दशकों से किया जाता है. इस पुस्तक का नाम होली शास्त्र कहा गया है.

होली शास्त्र में शराब एक आवश्यक पेय माना गया है जिसका सेवन मानव क्षमता अनुसार पहले छुपकर और फिर खुले में किया जाता है. इस दिन शराब का सेवन ब्रह्म मुहूर्त से शुभ माना जाता है और नाली में गिरने तक किया जाना समाज में पुरुष को एक नवीन स्थान दिलाता है. कई सारे पुरुष होली के दिन से ही सामाजिक शराबी बनते हैं.

होली शास्त्र की इस पुरानी किताब में कहा गया है कि होली के दिन बारह बजे बाद शिकार भात भकोरा जाना चाहिये. इस दिन मंगलवार को भी शिकार खाया जा सकता है. शिकार मुख्य रुप से मुर्गे का होना चाहिये लेकिन बकरे का हो तो होली पूर्ण मानी जाती है. इसी कारण इस दिन बने मुर्गे भात को भी शिकार भात ही कहा जाता है.

मूल होली शास्त्र में कहा गया है लकड़ी से जली आग में बनाया गया शिकार पवित्र होता है किन्तु कुछ पाखंडियों ने सुविधा अनुसार इसे एल.पी.जी. के चूल्हों में बनाना शुरु कर दिया है. आज भी बहुत से भक्त ऐसे हैं जो पारंपरिक रूप से होली शास्त्रानुसार ही शिकार बनाते हैं. इनकी संख्या बहुत कम हो गयी है यदि सरकार ने अब भी कोई कदम नहीं उठाया तो आने वाले कुछ वर्षों में ये विलुप्त हो जायेंगे.

शिकार में नमक और मिर्च तेज होनी चाहिये. मोटा कटा हुआ प्याज सफ़ेद नमक के साथ थाली के दसवे हिस्से को में फैला रहना चाहिये. शिकार की तरी इतनी पतली होनी चाहिये कि खाते हुये आदमी की उंगलियों से होती हुई हथेली तक फ़ैल सके.

शिकार खाते समय के लिये अनिवार्य नियम यह है कि इसे जमीन पर बैठकर ही खाया जाना चाहिये. इसके सेवन का अंतिम नियम यह है कि कितना ही घटिया होने पर भी इसे विश्व का सर्वश्रेष्ठ शिकार भात कहा जाना चाहिये. इसकी शान में कसीदे पढ़े जाने चाहिये. बनाने वाले के हाथ चूमने वाले महानुभावों को पुण्य प्राप्त होता है.

– गिरीश लोहनी

वाट्सएप में काफल ट्री की पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें. वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री के फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

View Comments

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago