देह तोड़ी है एक रिश्ते ने…
आख़िरी बूँद पानी का भी न दे पाया.
आख़िरी सांस की आवाज भी ना सुन पाया उसकी.
देह पड़ी है सीने मैं,
जो पूरा सीना खाली कर देगी.
चलो विसर्जन के लिए चलें.
कुछ चन्दन की लकड़ी का बोझ उठाओ,
और देह को ले चलो शमशान.
मेरी भावनाओं का घी लगाओ देह पर,
ताकि मेरी आत्मा शांत हो.
मन्त्र पढ़ो सौभाग्य और दीर्घायु के,
लेप लगाओ मेरे क़िस्सों के.
आराम से लकड़ी रखना देह पर मेरे दोस्त.
भार उसे कभी पसंद नहीं था.
मेरे अंदाजों को चरणामृत कर देना पंडित जी,
छिड़कने में आसानी होगी.
कपाल को धीरे धीरे से तोड़ना,
वो बड़ी नाजुक सी थी.
आत्मा उसके हिर्दय से निकलेगी ,
वहाँ थोड़ी जगह रखना.
मुझे यकीन है वो मेरे पास आएगी,
तो थोड़ा मुख मोड़ लेना.
उसे छोटी-छोटी खुशियाँ खरीदने की आदत थी,
तो विसर्जन के लिए कुछ पुड़िया बना लेना.
मलामी (शव के साथ आये लोग) आये हुए मेहमानों को ,
दो पूड़ियाँ और आलू खिला देना.
मैं चाहता हूँ कि…
विसर्जन चारों धामों मे किया जाये…
-रजनीश
काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें
उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…
भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…
उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…
‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…
कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…
बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…