Featured

मनोहर श्याम जोशी और हमारा हीरो हरिया हरक्यूलीज़ : पुण्यतिथि विशेष

एक लड़का जिसे उसके नाते-रिश्तेदार समेत उसके आस-पास के पचास कोस तक की सभी जगह में मनहूस माना जाता हो. जिसके आने पर लोग घर में न होने का कोई बहाना ख़ोजते हों. जो अपनी जिंदगी में पहली बार हैरान ‘गू’ जैसी चीज पर हुआ हो. जिसका बाप उसे मदुआ यानि बुद्धू नाम से बुलाता हो. क्या ऐसा व्यक्ति किसी कहानी या उपन्यास का नायक हो सकता है. Hariya Hercules Ki Hairani

हो सकता है अगर लिखने वाले का नाम मनोहर श्याम जोशी है तो जरुर हो सकता है. इस बात पर यकीन करने के लिये की ऊपर लिखी निकृष्ट समझी जाने वाली चारित्रिक विशेषताओं के साथ भी कोई नायक हो सकता है, आपको मनोहर श्याम जोशी का उपन्यास हरिया हरक्यूलीज़ की हैरानी पढ़ना होगा.

दिखने में हरिया अपनी नाटी, सांवली और चिपटी नाक वाली नानी पर गया है. विरासत में उसके पास पिता की घुड़सवारी वाली बिरजिस और पोलो टोपी के साथ एक साइकिल है. साइकिल जिसने उसके नाम को पूरा किया हरिया हरक्यूलीज़.

पश्चिमी आस्ट्रेलिया में पड़ने वाली एक जगह गूमालिंग के आधार पर पहाड़ की पृष्ठभूमि पर कोई कहानी बन सकती है? पहाड़ में रहने वाले एक सामान्य से व्यक्ति के जीवन को पश्चिमी आस्ट्रेलिया के शहर का नाम किस कदर बदल सकता है. आस्ट्रेलिया के एक शहर पहाड़ के एक गांव के गड़े-मुर्दे किस हद तक उखाड़ सकता है.

एक ही पैराग्राफ में गू से घृणा, पिता की बेबसी, पुत्र का प्रेम और मानवीय शरीर की पीड़ा, यह संभव बनाया है मनोहर श्याम जोशी ने अपने उपन्यास हरिया हरक्यूलीज़ की हैरानी में.

सन उनहत्तरी की जन्यो-पुण्यु के दिन जन्मे हरिया हरक्यूलीज़ के बारे में उपन्यास की पहली लाइन है

हरिया हरक्यूलीज़ जिन्दगी में पहली बार हैरान हुआ और सो-भी गू- जैसी, अब और क्या कह सकते हो , गू चीज के मारे.

उपन्यास खत्म होने तक हरिया की यह हैरानी आपको ऐसे भाव-विभोर करती है हरिया हरक्यूलीज़ सुनते ही आपके चेहरे पर एक शांत मुस्कान आ जाती है.

हरिया हरक्यूलीज़ की हैरानी को दुनिया के सामने लाने वाले मनोहर श्याम जोशी की आज पुण्यतिथि है. Hariya Hercules Ki Hairani

-गिरीश लोहनी

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

4 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

4 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

4 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

1 month ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

1 month ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

1 month ago