Featured

पिथौरागढ़ के फ्लाइट लेफ्टिनेंट हिमांशु बिष्ट डेढ़ महीने से लापता

उत्तराखंड के फ्लाइट लेफ्टिनेंट हिमांशु बिष्ट पिछले डेढ़ महीने से लापता हैं. 27 साल के हिमांशु बिष्ट पिथौरागढ़ के अस्कोट के रहने वाले हैं. हिमांशु हैदराबाद में ट्रेनिंग कर रहे थे आखिरी बार उन्हें वहीं देखा गया. Flight Lieutenant Himanshu Bisht Missing

एयरफ़ोर्स एकेडमी हैदराबाद से डेढ़ महीने पहले हिमांशु के अचानक गायब होने की बात कही जा रही है. हिमांशु का पहाड़ के छोटे से गांव से एयर फ़ोर्स में अफ़सर बनने तक का सफ़र बेहद कठिन रहा.

हिमांशु बिष्ट ने 21 जून 2014 को हैदराबाद में कमीशन लिया था. इस वर्ष 27 अक्टूबर से हिमांशु गायब चल रहे हैं. हिमांशु अस्कोट के देवल गांव के रहने वाले हैं.

छः साल पहले एक सड़क दुर्घटना में हिमांशु के माता पिता दोनों की मृत्यु हो गयी थी. पिता कुंवर सिंह और मां जानकी देवी की इस दुर्घटना में मृत्यु के बाद वह अपने चाचा के साथ रह रहे हैं.  

अस्कोट पुलिस को वायु सेना का एक पत्र प्राप्त हुआ है. थानाध्यक्ष आरिफ खान इस संबंध में पत्र के मिलने की सूचना की पुष्टि की है और बताया कि इस संबंध में जांच जारी है.

हिमांशु का परिवार पिछले कई दिनों से परेशान है और पुलिस की सहायता से पिछले कई दिनों से हिमांशु की तलाश में लगा है. Flight Lieutenant Himanshu Bisht Missing

-काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

14 hours ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

5 days ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

1 week ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

1 week ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

2 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

2 weeks ago