सुन्दर चन्द ठाकुर

खुद का जितना ध्यान रखोगे, दूसरों का उतना बेहतर ध्यान रख पाओगे

हम कुछ ऐसी गलतफहमियों का शिकार हैं कि उनके चलते हर कदम पर गलतियां दोहराते जाते हैं और हैरान होते हैं कि इतनी मेहनत के बावजूद हमारा जीवन पटरी पर क्यों नहीं आ रहा. भारतीय जनता की सोच में आध्यात्मिक प्रभाव हमेशा से रहा है.
(First is Self Mind Fit)

इस आध्यात्मिकता में हम जीवन को पुण्य कमाने का जरिया ज्यादा समझते हैं और बहुत सारे व्यावहारिक पहलुओं को नजरअंदाज कर देते हैं. हम दूसरों के काम आना चाहते हैं और इसके लिए हमें कैसा भी त्याग, बलिदान मंजूर है. लेकिन सोचिए अगर कि आप जिस व्यक्ति के काम आना चाहते हैं, अगर बिना त्याग, बलिदान के उसके लिए ऐसा कर लें, तो इसमें क्या कोई बुरी बात है?

यह ऐसा ही है जैसे किसी व्यक्ति को हजार रुपये की मदद की जरूरत है, तो हम अगर खुद से ज्यादा पैसा कमाते होंगे, तो उसे हजार क्या दो हजार रुपये की भी मदद कर सकते पर अगर हम हजार ही रुपया कमाते हों, तो क्या खाक मदद कर पाएंगे उसकी. मदद करेंगे, तो खुद को, अपने परिवार को भूखा रखना होगा.
(First is Self Mind Fit)

इसलिए अगर कोई कहे कि दूसरों की मदद करने के लिए पहले अपनी मदद करना जरूरी है, दूसरों को ताकतवर बनाने के लिए पहले खुद को ताकतवर बनाना जरूरी है, दूसरों को बेहतर बनाने के लिए पहले खुद को बेहतर बनाना जरूरी है, तो उसे जरा गौर से सुनो. ब्रह्माकुमारी शिवानी अपने खूबसूरत अंदाज में यही बात बता रही हैं. यह एक आजमाया हुआ सत्य है.

जितना आप अपना खयाल रखते हैं, उतना ही आप दूसरों का खयाल रखने में समर्थ होते जाते हैं. इसलिए अगर अपना खयाल रखने को लेकर आपके मन में किसी भी तरह का कोई अपराध बोध है, तो उसे दिल से बाहर निकाल फेंके. अपने मन को शांत करने के लिए घ्यान का अभ्यास करने में, अपने शरीर को स्वस्थ बनाए रखने के लिए व्यायाम करने में, आपको खुद पर समय खर्च करना ही होगा. ऐसा करने से आप स्वार्थी या आत्मकेंद्रित नहीं बल्कि बुद्धिमान कहे जाएंगे.
(First is Self Mind Fit)

इसे भी पढ़ें:  भिखारी राजा और दयालु युवक: एक प्रेरक कथा

लेखक के प्रेरक यूट्यूब विडियो देखने के लिए कृपया उनका चैनल MindFit सब्सक्राइब करें

कवि, पत्रकार, सम्पादक और उपन्यासकार सुन्दर चन्द ठाकुर सम्प्रति नवभारत टाइम्स के मुम्बई संस्करण के सम्पादक हैं. उनका एक उपन्यास और दो कविता संग्रह प्रकाशित हैं. मीडिया में जुड़ने से पहले सुन्दर भारतीय सेना में अफसर थे. सुन्दर ने कोई साल भर तक काफल ट्री के लिए अपने बचपन के एक्सक्लूसिव संस्मरण लिखे थे जिन्हें पाठकों की बहुत सराहना मिली थी.

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

Support Kafal Tree

.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

कानिया के प्रेम में दीवानी सुबनी : लोककथा

रात ढलते ही जब सुबनी और लाली दोनों बहनें पानी भरने के लिए गाँव के…

3 days ago

चीड़ की छाल को कलाकृतियों का रूप दे रहा एक कलाकार

चीड़ के जंगल उत्तराखण्ड के कुमाऊं व गढ़वाल क्षेत्र में 900 से 1500 मीटर की ऊंचाई पर बहुतायत में पाये…

3 days ago

मेरी यादों का पहाड़ : एक बहुआयामी किताब

2013 सन् में नेशनल बुक ट्रस्ट ने देवेन्द्र मेवाड़ी की किताब 'मेरी यादों का पहाड़' छापकर सराहनीय…

3 days ago

पहाड़ की पुकार जो खींच ले गई मुझे

नौ साल बाद पिथौरागढ़ जा रहा था. पिछले कुछ वर्षों में जब भी छुट्टी मिली, बेटी…

7 days ago

‘मनिला डांडे की देवी मां आज बहुत उदास है

देवी मां उदास है परन्तु परलोक गया पुत्र आज भी यादों में आकर उसको हिम्मत…

7 days ago

सोशियल इकोनॉमी ऑफ हिमालय : हिमालय की सामाजिक अर्थव्यवस्था का आरंभिक अकादमिक अध्ययन

पिछली कड़ी : उत्तराखंड राज्य की अवधारणा किसी एक नेता या आंदोलन से नहीं बनी…

1 week ago