Featured

एस्केप टू विक्ट्री

1981 में रिलीज़ हुई फिल्म ‘एस्केप टू विक्ट्री’ को अमेरिका में ‘विक्ट्री’ के नाम से जाना गया. द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान जर्मन शिविर में रह रहे मित्र देशों के कुछ युद्धबंदियों की इस कथा को ख़ासी लोकप्रियता हासिल हुई. इन युद्धबंदियों की एक टीम को जर्मन टीम के साथ एक प्रदर्शनी फुटबॉल मैच खेलना पड़ता है. फिल्म का निर्देशन जॉन ह्यूस्टन के किया था जबकि में सिल्वेस्टर स्टालोन, माइकेल केन और डेनियल मैसी मुख्य भूमिकाओं में थे.

अपने रिलीज़ के बाद फिल्म ने बड़ी संख्या में लोगों को अपनी तरफ आकर्षित किया क्योंकि इसमें उस समय के एक से एक पेशेवर फुटबॉल खिलाड़ी भी अभिनय करते नज़र आये थे. इन खिलाड़ियों में बॉबी मूर, ओसवाल्डो अर्दीलेस, देना, पॉल फौन हिम्स्ट, माइकेल समरबी, हालावर थोर्सन और वरनर रोथ के अलावा पेले भी शामिल थे. इपस्विच के स्थानीय क्लब के भी कई खिलाड़ियों को इस फिल्म में खेलने का मौक़ा दिया गया था. याबो याब्लोंस्की की लिखी इस फिल्म को १२वें मॉस्को अंतर्राष्ट्रीय फिल्म समारोह में जगह मिली.

फुटबॉल मैच के बहाने जेल तोड़कर भागने का प्लाट फिल्म को एक सूत्र में बांधे रखता है.

खेलों से और ख़ासतौर पर फुटबॉल से प्यार करने वालों के लिए यह एक शानदार फिल्म है. खासतौर पर इस वजह से भी कि इसमें पेले की मशहूर बाइसिकल किक भी देखने को मिलती है.

एस्केप टू विक्ट्री
निर्देशक: जॉन ह्यूस्टन

निर्माता: फ्रेडी फ़ील्ड्स
लेखक: याबो याब्लोंस्की
कास्ट: सिल्वेस्टर स्टालोन, माइकेल केन, बॉबी मूर, पेले और डेनियल मैसी.
सम्पादक: रोबेर्तो सिल्वी
संगीत: बिल कोंटी
रिलीज़: 30 जुलाई 1981
अवधि: 117 मिनट
भाषा: अंग्रेज़ी

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

3 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

3 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

3 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

4 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

4 weeks ago