Featured

पिथौरागढ़ और बागेश्वर में भूकंप के झटके

आज सुबह पिथौरागढ़ में भूकम्प के झटके महसूस किये गये हैं. लगभग सुबह 7 बजकर 30 मिनट में भूकंप के झटके महसूस किये गये थे. Earthquake in Pithoragarh and Bageshwar District

अब तक मिली जानकरी के अनुसार बागेश्वर में सुबह 7.30 और पिथौरागढ़ में 7.35 पर भूकम्प के झटके महसूस किये गये थे. भारतीय मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार भूकम्प की तीव्रता रिएक्टर पैमाने पर 4.5 बताई गयी है. Earthquake in Pithoragarh and Bageshwar District

भूकम्प का केंद्र पिथौरागढ़ जिले में बताया जा रहा है. गंगोलीहाट, बेरीनाग, मुनस्यारी तहसील क्षेत्रों में भी भूकम्प के झटके महसूस किये गये थे. खबर लिखे जाने तक किसी भी प्रकार की क्षति की बात सामने नहीं आई है.

इसी महीने एक अक्टूबर के दिन चमोली में भी भूकम्प के झटके महसूस किये गये थे. पिथौरागढ़ में इससे पहले 16 सितम्बर के दिन भूकम्प के झटके महसूस किये गये थे.

2 अगस्त के दिन देर रात दस बजकर 22 मिनट पर पिथौरागढ़ जिले में भूकंप के हल्के झटके महसूस किये गये जिसकी तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 2.8 मापी गयी थी. इस भूकम्प का केंद्र मुनस्यारी तहसील बताया गया था.

-काफल ट्री डेस्क

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

दुर्गम पहाड़ों तक कैसे पहुंचे महाराष्ट्र-गुजरात के पर्व

बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…

6 days ago

पिथौरागढ़ में स्विट्ज़रलैंड बनने की है पूरी क्षमता

इस बार करीब 9 साल बाद पिथौरागढ़ जाकर एक बात साफ दिखी कि यहां कुछ…

2 weeks ago

अलमोड़े में नंदादेवी मेले की ताज़ा तस्वीरें

आस्था और विश्वास की प्रतीक श्री नंदा देवी की भक्ति में इन दिनों पूरा उत्तराखंड…

2 weeks ago

अहा! कैसा होता था नंदादेवी कौतिक

उत्तराखण्ड के पहाड़ों में मेले केवल मनोरंजन के अवसर नहीं रहे हैं. वे लोकजीवन की…

2 weeks ago

सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन

पिछली कड़ी : बद्रीदत्त पांडे और इंद्र सिंह नयाल ने रखा था ‘उत्तराखंड राज्य की…

3 weeks ago

उत्तराखण्ड की महिलाएं : स्थितियों, संघर्षों और चुनौतियों का दस्तावेज

1970 के दशक का उत्तराखण्ड का ‘चिपको आंदोलन’ विश्वविख्यात है. यह तथ्य भी कमोबेश ज्ञात है कि…

3 weeks ago