सिनेमा

नैनीताल में दिलीप कुमार

फिल्म निर्माता बिमल रॉय की बेटी रिंकी रॉय भट्टाचार्य जब 1958 में अपने पिता द्वारा निर्मित ब्लॉकबस्टर फिल्म मधुमती के निर्माण पर पुस्तक, ‘बिमल रॉय’स मधुमती : अनटोल्ड स्टोरीज फ्रॉम बिहाइंड द सीनज,’ को लिखने की तैयारियां कर रही थीं. इस दौरान किया जाने वाला शोध उन्हें नैनीताल ले आया. बिमल रॉय की मधुमती का नैनीताल से गहरा नाता जो रहा था. इस फिल्म की लम्बी शूटिंग नैनीताल के आसपास हुई थी. बिमल रॉय के साथ दिलीप कुमार और वैजयंती माला भी इस दौरान नैनीताल में रहे. (Dilip Kumar in Nainital)

इस फिल्म के कई सुपरहिट गीत और महत्वपूर्ण दृश्य भी नैनीताल के पास गेठिया, भूमियाधार और घोड़ाखाल में फिल्माए गए थे. फिल्म का ख़ासा हिस्सा ग्राम सभा गेठिया के चीड़धार में फिल्माया गया. इस दौरान गेठिया की रहने वाली यशोदा आर्या ने वैजयंतीमाला के डबल का रोल भी अदा किया.

फिल्म के गीत ‘चढ़ गयो पापी बिछुआ की कोरियोग्राफी टीम में उत्तराखण्ड के जाने-माने रंगकर्मी मोहन उप्रेती भी शामिल रहे थे.

नैनीताल, रानीखेत में फिल्मायी गयी मधुमती भारतीय सिनेमा की उस वक़्त की सबसे ज्यादा हिट फिल्म साबित हुई. इस फिल्म ने सर्वाधिक फिल्मफेयर अवार्ड जीतने के सभी रिकार्ड ध्वस्त कर दिए. इसे बेस्ट फिल्म, डाइरेक्टर, म्यूजिक डाइरेक्टर, सिनोमेटोग्राफी समेत 9 फिल्मफेयर अवार्ड मिले. इसे उस साल के राष्ट्रीय पुरस्कारों में भी बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म से नवाजा गया.   

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

4 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

4 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

4 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

1 month ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

1 month ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

1 month ago