कोई बीस बरस पहले धरमसिंह लकड़ी काटने जंगल गए थे जब भालू ने उन पर हमला बोल दिया. उनका छोटा सा पोता उनके साथ था. उन्होंने एक हाथ से बच्चे को सम्हाला और दूसरे में थमी दरांती से भालू पर तब तक वार करते रहे जब तक वह भाग नहीं गया. इस बीच भालू उनके दाएं हाथ और बांह को बुरी तरह चोटिल कर चुका था. Dharam Singh Martolia
मुनस्यारी से कोई दो किलोमीटर दूर सरमोली गाँव के एक कोने में, मर्तोलीथौड़ की विराट चट्टान के साए में, एक क्षीण सी जलधारा की ऐन बगल में अकेले रहने वाले करीब सत्तर साल के धरमसिंह मरतोलिया का पैतृक गाँव सुदूर जोहार घाटी में है जहाँ के ज्यादातर घर पलायन के चलते वीरान हो चुके हैं. जंगल में मिलने वाले बनैले पशुओं के साथ मुठभेड़ के अनंत किस्से हैं उनके पास.
खेतों के थोड़े से टुकड़े, बीस-बाईस बकरियां और दो नए खरीदे गए घोड़े उनकी कुल पूंजी का निर्माण करते हैं, जिसकी देख-सम्हाल में वफादार, झबरैले कुत्तों का एक छोटा सा कुनबा उनका साथ देता है. शिव के भक्त हैं धरमसिंह और अपने आँगन में उन्होंने उनका थान भी स्थापित किया हुआ है.
मुनस्यारी और उसके आसपास का इलाका सिर्फ पंचचूली चोटियों के सौन्दर्य का ठाठ भर देखने की चीज नहीं है. इसकी बर्फीली आबोहवा और बेहद मुश्किल भूगोल में रहने-जीवन काटने वाले जांबाज़ बहादुरों की निर्मल-निश्छल मुस्कराहट से रू-ब-रू हो पाना उससे भी बड़ी नेमत है. Dharam Singh Martolia
तस्वीरें देखिये :
हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online
काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें
उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…
भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…
उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…
‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…
कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…
बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…