फ़ोटो www.dnaindia.com से साभार
राजधानी लखनऊ के दिल कहे जाने वाले हजरतगंज चौराहे का नाम अटल चौक करने पर मेयर संयुक्ता भाटिया ने मुहर लगा दी है.
कार्यकारिणी समिति ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर हजरतगंज चौराहे का नाम अटल चौक रखने पर सहमति जताते हुए मेयर को अंतिम निर्णय के लिए अधिकृत कर दिया था.
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार मेयर ने बताया कि हजरतगंज चौराहे को अटल चौराहे से ही अब जाना जाएगा. उन्होंने इस पर अपनी सहमति दे दी है.
उधर, अटल स्मृति उपवन के लिए नगर निगम ने सरोजनीनगर में रहीमाबाद की जमीन को चिन्हित किया है. करीब पचीस बीघा जमीन स्कूटर इंडिया से बिजनौर रोड पर है. जो नगर निगम के अभिलेखों में चारागाह में दर्ज है.
प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष सिराज मेंहदी ने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को श्रद्धांजलि देने के लिए किसी प्रदेश का नाम उनके नाम पर रखने की मांग की है.
उन्होंने कहा है कि उत्तराखंड अटल के प्रयासों से बना था, लिहाजा उसका नाम अटल के नाम पर रख दिया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि छोटी चीजों का नाम अटल के नाम पर रखना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि नहीं होगी.
(खबर यूपीयूकेलाइव डॉट कॉम से साभार)
काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री
काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें
लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…
पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…
गाँव में सब उसे जानते थे. कोई उस के पास सब्जी लेने आता तो वह…
देवदार या देव दारुः देवों के वृक्ष मुख्य रूप से हिमालय मे लगभग डेढ़ हज़ार…
“कसारदेवी या अल्मोड़ा जैसी छोटी सी जगह में ऐसा क्या है जो दुनियाभर से लोगों…
बचपन में हमें होली-दिवाली और राखी के अलावा मकर संक्रांति, घी त्यार और फूलदेई जैसे उत्सवों…