Featured

रैदास के वंशज हैं उत्तराखण्ड के दास

यूं तो हिंदी भाषा में दास शब्द का सामान्य अर्थ है किसी के अधीन रहने वाला सेवक नौकर— दास के कई रूप हुआ करते हैं. लेकिन उत्तराखण्ड में दास ताल वाद्य बजाने और देववाणी गाने वाले ख़ास जनों को कहा जाता है. ये ढोल आदि ताल वाद्यों के साथ लोक देवताओं का चरित्र गान करते हैं और धामियों, पश्वाओं और डंगरियों में उनको अवतरित करवाने का काम किया करते हैं. दास उत्तराखण्ड की शिल्पकार कही जानी वाली दलित जातियों की ही उपजाति है. (Das of Uttarakhand Descendants of Raidas)

दास खुद को रैदास का वंशज मानते हैं. जागर गाथाओं में रैदास के अलावा भी अनेकों अन्य प्रसिद्ध दासों का भी जिक्र मिलता है— अजयदास, विजयदास, बिणीदास, कालूदास, खैरोंदास, धरमदास आदि.

कुछ लोग अपने इन पूर्वजों को कत्यूरियों की चारण परम्परा से जुड़ा भी बताते हैं. कत्यूरी वंशावली में इन्हें युद्ध के प्रस्थान के समय बिजैसार ढोल तथा नगाड़े बजाने वाले तथा अनेक तांत्रिक विद्याओं का भी जानकार बताया गया है—

बड़ी जिया का गुरु रैदास, खैरीदास छीं.
बंगाली चेटू बगल दबूनी.
चौबाटा की धूल, बोकसाड़ी विद्या, तामसिरी रौटी चलूंनी.
लुवा बिजैसार चलूनी, भैरी को धधकारो चलूनीं.

इन्हें निर्गुण कबीरपंथी संतों के पूज्य इष्टदेव निरंकार का अनुयायी भी माना जाता है. डॉ. प्रयाग जोशी ने निरंकार के अराधक रवाईं जौनपुर के दासों के संबंध में एक अनोखी प्रथा का उल्लेख करते हैं. जिसके अनुसार ये लोग निरंकार की पूजा के दिन घर की छत में आग लगा देते हैं. यह प्रतीकात्मक रूप से घर-बार फूंककर निरंकार के पथ पर चलने को दिखाता है.

उत्तराखण्ड के ग्राम्य समाज में दलित जाति का होने के कारण इन्हें उपेक्षित और तिरस्कृत जीवन जीना पड़ा है. जिस वजह से नयी पीढ़ी अपने पारंपरिक पेशे से विमुख होती जा रही है.

सन्दर्भ : उत्तराखण्ड ज्ञानकोष – प्रो. डी. डी. शर्मा    

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें: Kafal Tree Online

थोकदार: मध्यकालीन उत्तराखण्ड का महत्वपूर्ण पद     

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Sudhir Kumar

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

2 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

2 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

2 weeks ago