Featured

थल का बालेश्वर मन्दिर: जगमोहन रौतेला का फोटो निबंध

बेड़ीनाग (पिथौरागढ़) से थल (पिथौरागढ़) को जाते हुए पूर्वी रामगंगा के पुल को पार करते ही थल का बाजार शुरु हो जाता है. मुख्य बाजार की ओर जाते हुए पुल से लगभग 25-30 मीटर की दूरी पर बाईं ओर रामगंगा के किनारे बालेश्वर महादेव का सदियों पुराना मन्दिर है जो नागर शैली में निर्मित है. यह कुमाऊँ के प्राचीनतम देवालयों में एक है. (Baleshwar Temple of Thal Pithoragarh) इस मन्दिर की स्थापना और इसके महात्म्य के बारे में स्कन्द पुराण के मानस खण्ड में कहा गया है –

"बालीश्वरस्य देवस्य पाश्र्वे तीर्थोत्तमं शुभम 
निमज्य मानवस्तत्र माघस्नानफलं लभेत"

उल्लेखनीय है कि कुछ साल पहले तक थल में रामगंगा नदी के किनारे चैत्र पूर्णमासी और शिवरात्रि को बहुत बड़ा व्यापारिक मेला लगता था. इसमें सीमान्त के भोटिया व्यापारी ऊनी वस्त्र,  नमक,  गंदरैंण,  हींग,  दन,  चुटका आदि सामान बेचने आते थे. (Baleshwar Temple of Thal Pithoragarh)

इसके अलावा अल्मोड़ा,  हल्द्वानी से आने वाले व्यापारी मिश्री,  तांबे,  लोहे के बर्तन,  कपड़े,  गुड़ आदि सामान लेकर मेले में पहुँचते थे. कहा जाता है कि इस मन्दिर का निर्माण 9वीं-10वीं शताब्दी के आसपास हुआ. निर्माण के 5-6 सौ वर्षों के बाद बालेश्वर देवालय जीर्णशीर्ण हो गया. बाद में इसका जीर्णोद्धार सन् 1686 में चंद राजा उद्योत चंद ने करवाया था.

सभी फोटो एवं आलेख: जगमोहन रौतेला

हमारे फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री के नियमित सहयोगी जगमोहन रौतेला वरिष्ठ पत्रकार हैं और हल्द्वानी में रहते हैं. अपने धारदार लेखन और पैनी सामाजिक-राजनैतिक दृष्टि के लिए जाने जाते हैं.

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

बजट में युवाओं के लिए योजना का ढोल है पर उसकी गमक गुम है

उत्तराखंड के आय व्यय लेखे 2026-27 को समझते हुए यह आशंका उभरती है की क्या…

2 weeks ago

जापान में आज भी इस्तेमाल होती है यह प्राचीन भारतीय लिपि

भाषाओं का इतिहास हमेशा रोचक रहा है. दुनिया की कई भाषाओं में ऐसे शब्द मिलते…

2 weeks ago

आज है उत्तराखंड का लोकपर्व ‘फूलदेई’

उत्तराखंड को केवल 'देवभूमि' ही नहीं, बल्कि उत्सवों की भूमि कहना भी बिल्कुल सटीक होगा. यहाँ साल भर…

2 weeks ago

द्वी दिना का ड्यार शेरुवा यौ दुनीं में : अलविदा, दीवान दा

‘यौ डाना कौ पारा, देख्यूंछ न्यारा-न्यारा’ दीवान सिंह कनवाल की आवाज़ में ये गीत पहली कुमाऊनी फ़िल्म…

3 weeks ago

हिमालय को समझे बिना उसे शासित नहीं किया जा सकता

कुमाऊं-गढ़वाल हिमालयी क्षेत्र के लिए भिन्न प्रशासन, विशेष नीति या मैदानी भागों से भिन्न व्यवस्था…

3 weeks ago

पहाड़ों का एक सच्चा मित्र चला गया

बीते दिन सुबह लगभग चार बजे एक ऐसी खबर आई जिसने कौसानी और लक्ष्मी आश्रम…

3 weeks ago