हैडलाइन्स

संयुक्त राष्ट्र संघ के पोस्टर में नैनीताल के अमित साह की खींची फोटो शामिल हुई

काफल ट्री के नियमित और अन्तरंग साथी, नैनीताल के शानदार फोटोग्राफर अमित साह की खींची तस्वीरें आप लगातार देखते आए हैं. (Amit Sah Photo in UN Poster)

आज उन्होंने अपनी फेसबुक वॉल पर एक बेहतरीन सूचना साझा की है. संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा इस साल के इंटरनेशनल माउन्टेन डे के अवसर पर बनाए गए पोस्टर पर उत्तराखंड की जिस तस्वीर को स्थान मिला है, वह अमित साह की खींची हुई है. (Amit Sah Photo in UN Poster)

अमित ने अपनी वॉल पर लिखा है:

ये बताते हुए बड़ी खुशी हो रही है कि FAO, United Nations के इस साल के International Mountain Day के मौके पर बनाये गए पोस्टर पर उत्तराखंड, भारत की तस्वीर है. ये पोस्टर 6 अलग अलग भाषाओ (English, Chinese, Arabic, Russian, Franch, German) में बनाया गया है. सारी दुनिया मे इस साल 11 दिसंबर को जहाँ भी ये दिवस मनाया जाएगा, ये ही पोस्टर नजर आएगा. मेरे लिए गर्व की बात है कि दिसंबर 2017 में बागेश्वर जिले के लिती में प्रदीप मेहता जी के निमंत्रण पर वहां जाकर मैंने ये तस्वीर ली थी. मेहता जी को अनेक धन्यवाद देना चाहूंगा जिन्होंने इस तस्वीर को इतने बड़े मंच तक पहुँचाया.

यह हम सब के लिए गौरव का विषय है और हम अमित को इस उपलब्धि के लिए बधाई प्रेषित करते हैं.

यह भी देखें: अपने कैमरे से जादू करते हैं अमित साह

काफल ट्री के फेसबुक पेज को लाइक करें : Kafal Tree Online

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Kafal Tree

Recent Posts

सोमेश्वर की बौरारो घाटी में बदलती खेती, सिमटती परंपराएँ और गाँवों की बदलती तस्वीर

पहाड़ की मिट्टी में कभी केवल अनाज नहीं उगता था, बल्कि पीढ़ियों का अनुभव, लोकगीतों…

22 hours ago

पंतनगर की छांव में सुलगती जमीन: एक मजदूर आंदोलन की अनकही दास्तान

उत्तराखंड के शांत तराई अंचल में फैला गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कभी…

1 week ago

डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया : प्रशासक से इतिहासकार तक

पिछली कड़ी : डॉ. रघुनन्दन सिंह टोलिया: उत्तराखंड के इतिहास, समाज और अर्थव्यवस्था को समझने…

1 week ago

पहाड़ की धरती पर बदलाव का स्वप्न देखने और उसे साकार करने वाले डॉ. ललित पाण्डेय : श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा शहर ने बीते दिन अपना एक ऐसा अनमोल व्यक्तित्व खो दिया है, जिसने अपनी…

1 week ago

दिवाली के मौके पर गाँव में बिताए पुराने पलों की याद

छूट जाता है सब-कुछ छूट जाता है सब-कुछ, पर घर छूटता नहीं... इस बात पर…

3 weeks ago

पंतनगर विश्वविद्यालय: हरित क्रांति की वह कहानी, जिस ने भारत के गाँवों की तस्वीर बदल दी

एक ऐतिहासिक यात्रा : कृषि, विज्ञान और किसानों के सपनों की कहानी (Pantnagar University Green…

3 weeks ago