Featured

दो महीने में 1700 टिकटें रद्द करने का रिकार्ड नैनी-सैनी हवाई अड्डे के नाम

1500 हवाई टिकट रद्द

बीस सालों में बीस दिन भी न चल सकने वाली पिथौरागढ़ की हवाई सेवा अब पूरा मार्च नहीं चलेगी. शुरुआती एक महीने में ही इस हवाई सेवा ने 250 से ज्यादा लोगों के टिकट रद्द कर दिये थे.

9 फरवरी से बंद इस हवाई सेवा के कारण के बाद अब लगभग 1500 लोगों की हवाई टिकट रद्द कर दी गयी हैं. इस तरह बीस साल बाद शुरु इस नैनी सैनी हवाई अड्डे ने विश्व रिकार्ड बनाते हुये पहले दो महीनों में ही लगभग 1700 टिकटें रद्द करने का रिकार्ड अपने नाम कर लिया है.

महीने भर से ठप्प विमान सेवा को मुख्यमंत्री बता रहे हैं तोहफ़ा

9 फरवरी को हवाई सेवा बंद होने के बावजूद उत्तराखंड के वित्तमंत्री और पिथौरागढ़ विधानसभा से सदस्य प्रकाश पन्त ने अपने फेसबुक पर 14 फरवरी को नैनी-सैनी हवाई अड्डे के लिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुये पोस्ट लगाई.

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने वित्तमंत्री से एक कदम आगे बढ़ते हुये 26 फरवरी को एक विज्ञापन दिया. सोरघाटी के लोगों के जख्मों पर नमक छिड़कते हुये मुख्यमंत्री ने उड़ान योजना के तहत पिथौरागढ़ को चलने वाली विमान सेवा को तोहफा बताया है.

जाहिर है यह विज्ञापन दर्शाता है कि राज्य के मुखिया जमीनी हकीकत से कितने वाकिफ़ हैं.

17 जनवरी के दिन आई थी पहली व्यासायिक उड़ान

17 जनवरी से शुरु हुई यह उड़ान अब तक कुल दस दिन ही सुचारु ढंग से चली है. एक तरफ जहां नौ सीट वाला विमान दस दिन ढंग से नहीं चला है वहीं सरकार उन्नीस सीट वाले विमान के सपने दिखा रही है.

मार्च तक सभी बुकिंग फुल थी

पिथौरागढ़  एयरपोर्ट गूगल में एक महीने में 1300 बार ढूंढा जाता है. इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि इस एयरपोर्ट की मांग बाजार में कितनी है.

यह सभी के लिये आश्चर्य का विषय है कि एक हवाई अड्डा जिसका बीस सालों तक इन्तजार किया गया उसको लेकर सरकार का इतना खराब रवैया क्यों है?

पिथौरागढ़ जाने के लिये मार्च तक की सभी फ्लाइट्स एडवांस बुक हो चुकी थीं. इसके बावजूद भी एक महीने से न तो सरकार ने हवाई सेवा चलाने वाली कंपनी पर कोई कारवाई की है, न ही कम्पनी ने पिछली खराबी को लेकर कोई जवाब दिया है.

एक महीना बीत जाने के बावजूद सरकार ने कंपनी पर अब तक कोई भी कारवाई नहीं की है. पिथौरागढ़ को जाने वाला हवाई जहाज आज भी पंतनगर हवाई अड्डे पर ही खड़ा है. इस बीच सरकार लोगों को दिल्ली, मुम्बई, चंडीगढ़ के लिये फ्लाइट जैसे सपने भी दिखा रही है.

-काफल ट्री डेस्क

वाट्सएप में काफल ट्री की पोस्ट पाने के लिये यहाँ क्लिक करें. वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री वाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिये यहाँ क्लिक करें: वाट्सएप काफल ट्री

काफल ट्री की आर्थिक सहायता के लिये यहाँ क्लिक करें

Girish Lohani

Recent Posts

पहाड़ का वह बूढ़ा पिता

पहाड़ के एक छोटे-से गाँव में एक पिता रहता था. उम्र अब ढलने लगी थी,…

5 days ago

कुमाऊं में रामलीला की परम्परा

सांस्कृतिक परम्परा की दृष्टि से उत्तराखण्ड एक समृद्ध राज्य है. समय-समय पर यहां के कई…

1 week ago

‘पायर’ फिल्म के सुलगते सवाल…

जाने-माने पत्रकार, साहित्यकार और फिल्म निर्देशक विनोद कापड़ी से कल शाम मुलाकात हुई. दरअसल,उनके निर्देशन में…

1 week ago

हुक्का क्लब अल्मोड़ा की रामलीला से एक्सक्लूसिव तस्वीरें

उत्तराखंड की सांस्कृतिक राजधानी अल्मोड़ा के मुख्य आकर्षण में से एक रामलीला का मंचन इन…

1 week ago

‘पायर’ पहाड़ की ठोस पीठ है

लोग इसे पहाड़ और पलायन की कहानी की तरह देखेंगे. लोग इसे खंडहर होते जा…

2 weeks ago

धन सिंह राणा ‘संघर्षनामा’

पिछली कड़ी : सागर से शिखर तक : स्वामी मन्मथन संघर्षनामा का ये किस्सा आजादी…

2 weeks ago